Simple Way To Learn Knowledge

LightBlog

Latest

Showing posts with label Motivational Story. Show all posts
Showing posts with label Motivational Story. Show all posts

Tuesday, October 23, 2018

October 23, 2018

कहानी जो आपकी ज़िन्दगी बदल देगी |Inspiring Story|

एक बार एक शहर मैं बहोत ही मशहूर पेंटर था.उसकी पेंटिंग लोग देखते रह जाते थे.जैसे ही वो पेंटिंग बनता था वो हाथो हाथ बिकती थी.उसकी पेंटिंग जैसे रियलिटी जैसे लगाती थी.फिर भी वो पेंटर इस कोशिश में रहता था की कैसे वो अपनी पेंटिंग को इम्प्रूव करे.इसके लिए वो अलग अलग चीजे करता था.जैसे की खुद्द को एक अँधेरे कमरे में बंद करता था.कभी कड़कती धुप में खड़ा होता था.कभी गुफाओ में जाकर पेंटिंग करता था और कभी पहाड़ो की चोटियों पे पेंटिंग करता था और इन सब चीजों का रिजल्ट ये था की उसकी पेंटिंग में कुछ बात होती थी कुछ ना कुछ दम होता था.

कहानी जो आपकी ज़िन्दगी बदल देगी |Inspiring Story|



फिर एक बार उस पेंटर ने एक ऐसी पेंटिंग बनाई जिसको बनाने के बाद उसको लगा की ये पेंटिंग आज तक की मेरी सबसे बेस्ट पेंटिंग है.मास्टर पीस है ऐसा कभी भी नहीं हुआ की उसने अपने इस पेंटिंग में एक भी बुराई नहीं की.लेकिन आज उसको लगा की उसकी बेस्ट पेंटिंग बन गयी है .


इस बात को प्रूफ करने के लिए शहर के सबसे भीड़ वाले जगहों पर रख दी और निचे एक नोट लगाई."अगर इस पेंटिंग में अगर आपको कोई कमी नजर आयी है तो निशान लगा दे ".अब क्यूकी वो पेंटिंग इतनी शानदार थी तो उसको विश्वास था की लोग तारीफ ही करेंगे.शाम को अपनी पेंटिंग को देखने पंहुचा और जो सीन उसने देखा उसे देखके वो हैरान परेशांन रह गया.पूरी पेंटिंग पे हर जगह निशान ही निशान थे.लोगो ने इतने निशान लगाए की वो पेंटिंग काली नज़र आ गयी थी.   
  
ये देख के वो परेशांन हो गया की जो पेंटिंग मेरी मास्टर पीस लग रही थी जो मुझे लगा की लोग इसकी तारीफ करेंगे लेकिन लोगो ने इसकी इतनी कमिया निकाली जो आज तक शायद दूसरी किसी पेंटिंग की ना निकाली हो और वो उदास हो के अपने दोस्त के पास जाता है.उस से सारी बात उसने शेयर करी.तो उसके दोस्त ने उसको एक बात बताई,की दुबारा एक ऐसी ही पेंटिंग बना और उसी जगह पार लगा. पर इस बार नोट में लिखना की अगर इस पेंटिंग में आपको कुछ भी कमी नज़र आयी तो प्लीज सुधार करे.उसने कहा चलो ये भी करके देख लेते है.

उसने वैसी ही पेंटिंग बनाई उसी जगह पर रखी और उसपे लिखा की अगर अगर इस पेंटिंग में आपको कुछ भी कमी नज़र आयी तो प्लीज सुधार करे.और जब वो शाम को अपनी पेंटिंग को देखने गया. तो उस पेंटिंग पर एक भी निशान नहीं था.लेकिन उसके बात जो पेंटर ने समझी वो हमें भी समझनी चाहिए.

जब उसने पेंटिंग पे लिखा था की पेंटिंग निकालो तो लोगो ने हर जगह मार्क की पेंटिंग काली कर दी.लेकिन जब लिखा की कोई कमी है तो उसे सुधारो तो लोगो ने एक भी निशान नहीं लगाए.मतलब क्या की "कमिया निकलना बहोत आसान है " पर "कमियों को सुधारना बहोत ही कठिन है ".


लोग कमिया तो झट से निकलते है घर में खाना खा रहे तो खाने में कमी. किसी के अकल में कमी निकाली तो किसी के शकल में कमी निकाली.टीवी के सामने बैठ जाते है और कहते है अबे ये कैसा खेल रहा है. इसे किसने प्लेयर बनाया. ये कैसी मूवी बनाई. इन्ही लोगो से जाकर सवाल पूछना. अच्छा बताई ये धोनी को और कोहली को कैसे शॉट मारने चाहिए.आप बताई ये खाना सही कैसे बनाते है.आप बताओ फिल्म कैसे बनाई जाती है.सारे  जवाब तो छोड़ो ज्यादातर लोगो के पास जवाब ही नहीं होगा.

हमारे साथ भी तो यही होता है. लोग कमिया निकालते जाते है और हम अपने confidence को खोते जाते है.खुद पे शक करते जाते है ,खुद पे डॉउट करते जाते है. "Doubt kills More Dreams Than Failures ". हम एक बार में परफेक्ट नहीं हो सकते.कमिया रहेगी उनको सुधारते रहना होगा. लेकिन "तुम्हारे बारे मे तुमसे ज्यादा कोई नहीं जानता".

लोगो की सलाह ले सकते हो,जो सलाह आप पर काम करे तो  उसपर काम कर सकते हो .लेकिन जो लोग सिर्फ गलतिया निकाल ते है उनकी वजह से अपनी सोच को अपने confidence और अपने सपनो को कमजोर मत करो.क्यूंकि तुम्हे नहीं पता तुम्हारे अंदर क्या है. जिस दिन तुम्हे पता चल जाएंगे ना उस दिन तुम्हारी जिंदगी बदल जाएगी.

धंन्यवाद दोस्तों                    

Sunday, October 21, 2018

October 21, 2018

समय अच्छा हो या बुरा ईश्वर हमेशा हमारे साथ है ..!

जिंदगी को जीने की कगार पर हम कभी कभी जिंदगी देने वालो पर भी शक करते है.क्यों ?
शायद आपने ये कहानी कही न कही सुनी होगी और इसे जीतनी बार सुनोगे ईश्वर के प्रति आपका विचार और ज्यादा बढ़ता चला जायेगा.

samay accha ho ya bura ishwar hamesh sath hai motivational story


ये कहानी है ऐसे लडके की जिसे अपनी जिंदगी मैं बहोत बड़ा आदमी बनना था.वो बहोत ही मेहनती लड़का था.उसे आपने ईश्वर पर बहोत ज्यादा विश्वास था.उसे लगता था की ईश्वर हमेशा उसके साथ है.रोज़ सुबह वो बीच पर घूमने ज्याता था तो वहापर उसे दो पैरो के निशान दिखते थे .एक खुद के और बाजु में ईश्वर के.उसे लगता था की वो ईश्वर से बाते कर रहा है.

धीरे धीरे वो मेहनत करता चला गया और बहोत ही ज्यादा सफल हो गया.वो उस के एरिया का बहोत ही पैसे वाला और नामी इंसांन बन गया.लेकिन आपको पता ही होगा.समय हर वक़्त सही नहीं रहता.मतलब अच्छा समय के बाद बुरा और बुरे के बाद अच्छा समय आता है.

तो जब उसका अच्छा समय चल रहा था तो ईश्वर उसके साथ थे. पर हुआ ये की उसका बुरा समय आ गया. उसके कंपनी को बहोत ही ज्यादा घाटा होने लगा और उसकी कंपनी बंद होने की कगार पर आ गयी.

एक दिन सुबह उठकर वो बीच पर गया तो उसने देखा की वह दूसरे पैरो के निशान नहीं थे.वो बहोत घबरा गया और बहोत ग़ुस्सा हो गया की जब मेरे अच्छा समय चल रहा था तो ईश्वर मेरे साथ थे. लेकिंन जब मेरा बुरा समय आया तो ईश्वर ने मेरा साथ छोड़ दिया.

अब ये लड़का मेहनती तो था और इसने मेहनत करना नहीं छोड़ी और क्यूंकि ईश्वर के साथ इसकी बाते होती थी.तो इसे सारे नियम पता थे.तो ये मेहनत करता गया करता गया और वापस से उसी कंपनी को उसी मुकाम तक लाया जिस पर पहले थी.

लेकिन कुछ दिनों के बाद उसने महसूस किया की दूसरे साइड उसे उन्ही पैरो के निशान दिखाई दिए. लेकिन ये काफी ग़ुस्सा था और इसने अपना मुँह दूसरी तरफ किया और कहा की मैं तुमसे बात नहीं करूँगा. उधर से आवाज़ आयी क्यों क्या हुआ.तो उस लड़के ने कहा की जब मेरे अच्छा समय चल रहा थे तो आप मेरे साथ थे और जब मेरा बुरा समय आया तो आपने मेरा साथ छोड़ दिया.उधर से आवाज़ आयी तुम्हे कैसे पता चला.उसने कहा की जब मेरा अच्छा समय था तो मुझे दो पैरो के निशान दिखे एक मेरे और एक आपके, लेकिन जब मेरा बुरा समय आया तो एक ही पैर के निशान मुझे दिखे जो की मेरे थे.

उधर से आवाज़ आयी नहीं. जब तुम्हारा अच्छा समय चल रहा था तो भी मैं तुम्हारे साथ था और जब तुम्हारा बुरा समय चल रहा था तो भी मैं तुम्हारे साथ था.जब तुम्हारा बुरा समय चल रहा था तो तुम्हे एक ही पैर के निशान दिखे वो तुम्हारे नहीं मेरे पैरो के निशान थे.उसे आश्चर्य  हुआ कैसे.

उधर से आवाज़ आयी की जब तुम्हारा बुरा समय चल रहा था तो मैंने तुम अपनी गोदी में उठाया था और तुम्हारे दोनों पैर ऊपर की और थे और जो निशान थे वो मेरे पैरो के थे.

मुझे लगता है की ये कहानी आपको समझ आयी होगी की ईश्वर हमेशा हमारे साथ है.चाहे अच्छा समय हो या बुरा.वो परम पिता मालिक हमेश हमरे साथ है और कभी भी हमरा साथ नहीं छोड़ते है.हमें सिर्फ कर्म करते रहना है.

दोस्तों ये कहानी आपको पसंद आयी होगी हमेशा की तरह और हमेशा खुश रहे  और अपना काम करते रहे.

धन्यवाद     


इसे भी पढ़े   :               

Wednesday, October 17, 2018

October 17, 2018

ख़ुशी आपके अंदर है बाहर नहीं !


एक बार सेठ जी की दुकान पर एक आदमी काम करता था. बड़ी मेहनत से काम करता था, बड़ी लगन से  काम करता था. सेठ जी बड़े खुश थे, आदमी खुश था. कुछ अच्छा चल रहा था. 1 दिन उस आदमी ने बिना बताए छुट्टी कर ली, यानी अपने काम से छुट्टी  ली. वह गायब हो गया. सेठ जी ने कहा कि चक्कर क्या है बताया क्यों नहीं. क्या वजह हो सकती है . सेठी ने सोचा कि शायद पैसों की कमी हो सकती है. लड़का बड़ा मेहनती है, तो फिर सेठ जी ने  तनख्वाह बढ़ाने का सोच लिया 

                           ख़ुशी आपके अंदर है बाहर नहीं !

अगले दिन हो जब काम पर आया तो सेठ जी ने कहा देखो भैया तुम्हारी तनख्वाह बढ़ा दी गई है. अगले तारीख को उसके को पैसे ज्यादा मिल गए लेकिन उसने कोई रिएक्शन नहीं दिया. सेठ जी को धन्यवाद नहीं दिया,  नाही खुश हुआ.अपना काम करता गया सेठ जी को लगा कि पैसा बढ़ा दिया गया तो और लगन से काम करेगा.



कुछ महीनों के बाद वह आदमी पेड़ से छुट्टी पर चला गया. आया नहीं सेठ जी को बड़ा गुस्सा आया अजीब आदमी है एक तुम ही उसका पैसा बड़ा है, ना ही उसने मुझे धन्यवाद कहा ना मुझे के कुछ बताया ना अपनी जिम्मेदारी समझी और फिर से छुट्टी कर गया. सेठ जी बड़े गुस्से में थे आदमी काम करने आया सेठ जी ने कहा कि देखो भैया तुम्हारा पैसा फिर से हटा दिया गया है. जो सैलरी तुम्हें पहले मिलते थी वही तुम्हें आज मिलेगी.


अगले महीने तारीख का है  और फिर से जी ने उसे पहले जितने की तनख्वाह दी.इस बार भी उसी लड़के ने  कोई भी रिएक्शन नहीं दिया ना खुश हुआ, ना दुखी हुआ.सेठ जी ने उसे बुलाया पूछा तो बताओ बात क्या है. जब तुम्हारे पैसे  बढ़ाएं तब तुम खुश नहीं हुए. जब तुम्हारे पैसे कम किए तब तुम  खुश नहीं हो आखिर चक्कर क्या है आदमी ने क्या कहा वह ध्यान से सुनिए.

सेठ जी जब पहली बार में छुट्टी पर गया .तब दिन मेरे घर बच्चा पैदा हुआ और आपने  मेरी तनख्वाह को बढ़ा दी  तुम मुझे लगा कि ऊपर वाले ने मेरे बच्चे का हिस्सा मुझे दिया तो मैं ज्यादा खुश नहीं हुआ.

दूसरी बार जब मैं नहीं आया अब मेरी मां का देहांत हो गया और जब आप ने मेरी तनख्वाह को घटा दिया तब मुझे लगा कि मेरी मां मेरे हिस्से का अपने साथ ले गई तो फिर मैं वह घटे हुए पैसों के लिए परेशान क्यों हु.

यह बात सुनने के बाद सेठ जी उसे अपने गले लगाया.

एक छोटी सी कहानी हमें यह बताती है हमारी जिंदगी में कितने सारे Up and down आते हैं .कई बार बहुत अच्छा वक्त आता है कई बार बहुत बुरा वक्त आता है उस आदमी को देखिए जब उसका पैसा बड़ा तो  आदमी उछला नहीं. ना ज्यादा खुश हुआ.

और जब बुरा वक्त आया तो ज्यादा दुखी भी नहीं हुआ कहने का मतलब बड़ा सिंपल है.  सिकंदर वही होता है जो हर वक्त को पार करके आगे बढ़ जाए.इसलिए दोस्तों जिंदगी के दबाव में आना बंद कर दीजिए और अपनी जिंदगी खुशी से  जी ले. अगर कोई किसी दुकान पर मिलती दुनिया में हर इंसान दुखी नहीं होता लेकिन खुशी आपके अंदर है ढूंढने से आपको नहीं मिलेगी इसलिए खुशी को महसूस कीजिए.



 धन्यवाद

Sunday, October 14, 2018

October 14, 2018

अगर आप हर बात पे ग़ुस्सा करते हो तो ये कहानी आपके लिए

लोग क्या कहेंगे ये कभी भी मत सोचना क्यों क्यों की लोग और जमाना काफी अजीब है. जमाना नाकामयाब लोगो का मजाक उडाता है और कामयाब लीगो से जलता है.दोस्त आज की कहानी है की एक राज्य में राजा का दरबार लगा था और सर्दियों के दिन थे तो दरबार धुप में लगा था.राजा के सभी लोग बैठे हुए थे दीवान ,मंत्री,राजा का परिवार , पंडित हर कोई बैठा हुआ था.राजा के सामने मेज रख दी गयी थी.

अगर आप हर बात पे ग़ुस्सा करते हो तो ये कहानी आपके लिए


तभी अचानक भीड़ में से एक आदमी आता है और कहता है की मुझे राजा साहब से मिलना है.मेरे पास दो चीजे है जिनकी मैं परीक्षा लेना चाहता हु.राजा तक बात पहुंच गयी राजा ने कहा आने दीजिये.उस आदमी को खुले दरबार में आने की अनुमति दी गयी और वो वह पहुंच गया इजाजत ले करके.

राजा के कहा बताओ बात क्या है.आदमी ने कहा मेरे पास दो चीजे है एक जैसे दिखने वाली एक आकार की बिलकुल एक समान. लेकिन इनमे से एक हीरा है और एक कांच है और अब तक मैं कई राज्यों में गया हु कई राजाओ से मिला हु.लेकिन इनमे से कोई भी नहीं पहचान पाया की असली हिरा कोनसा है और नकली हिरा कोनसा है.आपकी भी परीक्षा लेना चाहता हु आपके दरबार में कोई बुद्धिमान है.


जो ये बता सके और अगर किसी ने सही बताया तो ये हीरा आपके राज्य के खजाने में जमा किया जायेगा. लेकिन अगर नहीं बता पाए तो इस हीरे की कीमत आपको मुझे देनी होगी.बस इसी तरह मैं जीतता चला आ रहा हु.राजा ने कहा ठीक है आप पेश करे.राजा के सामने वाली मेज पर ये दोनों चीज को रखा दिया गया.एक हिरा और दूसरा नकली हिरा.


राजा ने सब लोगो से कहा अपने दीवानोसे मंत्रियोसे सब से कहा की एक एक कर के आओ और बताओ .कुछ लोगो ने हिम्मत की, कुछ लोगो को लगा की अगर राजा साहब हार गए तो उल्टा दोष हमपर आ जायेगा.तो कुछ आगे नहीं आये.राजा को समझ  नहीं आ रहा था और यहाँ उनकी हार हो रही थी.तभी भीड़ में से एक अंधे बाबा बहार आ गए और उन्होंने कहा की राजा साहब से मुझे मिलने दिया जाया मैं एक बार कोशिश करना चाहता हु.राजा तक बात पहुंची की एक अंधे बाबा है जो एक बार कोशिश करना चाहते है.राजा ने कहा ठीक है किसीसे हो नहीं रहा तो इन को भी मौका दे देते है.अंधे बाबा आगे आये और एक मिनट में उन्होंने बताया की असली हीरा कोनसा है और नकली कोनसा है.


हर कोई खुश हो गया हर कोई चौक गया की क्या बात है,राजा का सम्मान बच गया राज्य में एक हिरा आ गया.हिरे को तिजोरी में जमा करने की तैयारी होने लगी.पर इन सब के बिच राजा ने बाबा से पूछा की बाबा एक बात तो बताओ की अपने पहचाना कैसे .बूढ़े बाबा ने कहा की बहोत आसान था.हम खुले में बैठे है ,धुप में बैठे है. जो धुप में गरम हो गया वो कांच और जो ठंडा रह गया वो हिरा.


इस कहानी से हमें ये सीखने को मिलता है की जिंदगी में हम छोटी छोटी बातो पर ग़ुस्सा करते है नाराज़ होते है अपनों से नाराज़ होते है और जिंदगी में हमारे दोस्त कम होते जाते है.इससे अपने कम होते है, रूठते चले जाते है.जिसने जिंदगी में आपा नहीं खोया. जो विपरीत परिस्थितियों में भी टिका रहा .ठंडा रहा वही जीतता है, वही सिकंदर कहलाता है और इसीलिए जिंदगी के दबाव में आना बंद कीजिये.


हम कई बार हर बात पर रूठते है अपनों से खफा हो जाते है.क्यों की आपको या आपकी बात कोई टाले ये आपको बर्दाश्त नहीं होता और कई बार हम हारते है अपनों से.तो इसलिए दोस्तों ठंडा रहे ग़ुस्से को कण्ट्रोल कीजिये दिखिए आप कितना अच्छा महसूस करेंगे और जो आपपे ग़ुस्सा है वो अंदर ही अंदर टूटता चला जायेगा.तो फिर आप उन्हें भी ये बात समझाए और हमेशा खूश रहे.

धन्यवाद् ....!                            

Saturday, October 13, 2018

October 13, 2018

अपनी सोच बड़ी कीजिये और बड़े आदमी बन जाईये || Motivational Story

इस दुनिया मैं जिस दिन अपने सोच बड़ी कर दी उस दीन बड़े बड़े लोगो के दिमाग मैं आप आ गए.आप खुद एक बड़े इंसान बन जायेंगे. हेलो दोस्तों मेरा नाम है आशिष आप पढ़ रहे आसान ज्ञान. आज की स्टोरी है एक भिखारी की,एक भिखारी रेलवे स्टेशन पर रहा करता था.उसका रोज़ का काम था.एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन से ज्याता था और इधर उधर लोगो को भीख मांगता था,कभी कभी पैसे मिलते कभी नहीं मिलते ऐसे ही उसकी जिंदगी चलती थी.एक दिन ऐसे ही वो ट्रैन  मैं भीख मांग रहा था, उसे एक सूट बूट मैं आदमी दिखाई दिया  उसको लगा की ये आदमी व्यापारी लगा रहा है ये मुझे ज्यादा पैसा देगा. उसने उससे पैसे मांगने शुरू किये.

अपनी सोच बड़ी कीजिये और बड़े आदमी बन जाईये || Motivational Story



वो आदमी थोड़ी देर देखता रहा और चिल्लाया तुम्हे तमीज नहीं है मुझे तुम्हे पैसे नहीं देने है तो क्यों तुम मेरे पास पैसे क्यों मांग रहे हो,क्लो ठीक है तुम्हारे पास क्या है मुझे देने के लिए मैं तो तुम्हे पैसे दूंगा पार तुम मुझे क्या दोगे.
भिकारी ने कहा बाबूजी मेरे पास तो देने के लिए कुछ नहीं है. मैं तो खुद भिखारी हु.मेरी औकात ही क्या है जो मैं आपको कुछ दे सकू .तो उस व्यक्ति ने कहा जब कुछ दे नहीं सकते तो मांगना बंद करो.


वो आदमी तो स्ततिओ पे उतर गया.ये भिखारी उतर गया और सोचने लगा की मैं क्या दे सकता हु. उसने आस पास देखा उसे कुछ पौधे दिखे उसमे कुछ फूल लग हुए थे. उसने देखा की मैं कुछ फूल दे सकता हु अगर मैं पैसे मांगू तो. तो अगले दिन से उसने ये प्रोसेस शुरू की,कोई उसे भिक देता तो उनको वो फूल देता. तो इससे लोगो को भी अच्छा लगने लगा की चलो अच्छा है की पहेली बार देखा की कोई फूल दे रहा है. ऐसा कुछ दिनों तक चलने लगा,फिर से वो आदमी उसे ट्रैन मैं दिखाई दिया. वो भिखारी जल्दी से उसके पास गया और  बोला बाबूजी मरे पास देने के लिया कुछ है पहले आप मुझे भीख दो.


उसने विश्वास करके कुछ पैसे दिए, तो भिखारी ने होने झोली मैं से निकालकर उसको फूल दिया.वो बड़ा खुश हुआ उसने कहा अब तुम व्यापार करने लगे हो.अब तुम्हे समझ मैं आया की लेंन देंन क्या होती है. "जिंदगी मैं जब तक कुछ दे नहीं सकते ,कुछ भी लेना नहीं चाहिए ". ये बोलकर के व्यक्ति स्टेशन पर उतरकर चला गया.भिखारी उसके दिमाग मैं  ये बाद जम गयी,उसने सोचा कुछ न कुछ तो मामला है. वो स्टेशन से उतर गया और जोर से चिल्लाने लगा की "मैं भिखारी नहीं व्यापारी हु" और मैं भी उस आदमी की तरह बन के दिखाऊंगा मैं भी एक दिन सूट बूट पहन के घूमूँगा. बड़ा बैग होगा पैस होंगे.ये बोलके आस पास के लोग बोलने लगे की पागल हो गया.

6 मैंने तक वो भीखारी दिखाई नहीं दिया.६ महीने के बाद दो सूटेड बूटेड आदमी एक दूसरे से मिलते है .ये वाला बंदा उस आदमीसे पूछता है. नमस्कार पहचाना ये हमारीतीसरी मुलाकात है.  तो वो कहता है नहीं शायद हम पहिली बार मिल रहे है.तो वो व्यक्ति कहता है नहीं नहीं दो बार पहले मिल चुके है . उसने कहा मैं वो भिखारी हु. जिसको आपने पहिली बार सिखाया की लेंन देंन क्या होता और वो कितने बड़ी बात होती है.

तो दूसरी बार मैं सिखाया था की अगर मैं मेरी सोच आप की तरहा बड़ा कर दूंगा टी में आपकी तरह बड़ा आदमी बनूँगा और देखिये मैं आज आप की तरह  बन गया. मैंने पहले फूल तोड़कर लोगो को देने शुरू किये .फिर मैंने फूल बेचने शुरू किये और आज मैं फूलो का बड़ा व्यापारी बन चूका हु  और मेरा फूलो का बहुत बड़ा बिज़नेस है.

दोस्तों ये छोटी सी कहानी हमें बहुत कुछ सीखा देती है की जब तक आप एफर्ट नहीं लगाएंगे,शक्ति नहीं देंगे अपनी जिंदगी मैं तब तक आपको रिजल्ट नहीं मिलेगा और दूसरी बात हम लाइफ टाइम यही सोचते है की मेरी ज़िन्दगी यही तक है.

तो मैं एक बात कहना चाहता हु की अपनी चादर को बड़ी कीजिये तो आप आराम से पैर फैला सके.और दोस्तों कुछ भी मुश्किल नहीं है जिंदगी मैं अगर कुछ करने का जस्बा है तो सब कुछ मिल सकता है.कभी भी जन्दगी मैं हार मत मानिये,हो सकता थोड़ा रुकिए और फिर से शुरू कीजिये .

दोस्तों मैं आशा करता हु आशा नहीं बल्कि मुझे यकींन है की ये कहानी आपको जरूर पसंद आयी होगी तो चलिए मैं आपको दोस्त आशिष जल्दी ही नए पोस्ट में मिलेंगे.                      

Tuesday, September 25, 2018

September 25, 2018

गरीब हम नहीं हमारी सोच है | Impressive Motivational Life Story


गरीब हम नहीं हमारी सोच है | Impressive Motivational Life Story


एक बार एक गुरु और उनका शिष्य जंगल से गुजर रहे थे. उन्हें काफी प्यास लगी फिर उनको जंगल में एक घर दिखाई दिया  तो वे वह पे चले गए वो टुटा फूटा घर था ,फिर उन्होंने दरवाजा बजाया .वे दोनों पहले से ही काफी चौक गए क्यूंकि खेत बहोत बड़ा था और जमीन काफी अच्छी थी खेती के लिए.लेकिन खेत की हाल देख कर लगता था की उसका मालिक उसकी अच्छी देखभाल नहीं करता और उस खेत की हालत देख कर वे लोग काफी दुखी हो गए .जैसे ही दरवाजा खोला .एक आदमी बाहर  आया उसकी पत्नी और उनके तीन बच्चे .उनके कपडे काफी पुराने और फाटे थे .उन्होंने काफी प्यार से उन्हें कहा की पानी मिल सकता है .तो फीर उस आदमी ने उन्हें पानी दिया .


पानी पीते पीते गुरु बोले मैं देख रहा हु की आपकी जमीन काफी अच्छी है और काफी बड़ी भी है तो फिर आप इस में कोई फसल नहीं लगाते .फिर आप अपना गुजारा कैसे करते है .
आदमी बोलै हमारे  पास एक भैस है .उसका दूध निकलकर हम उसे बेचते और बाकि का दूध हम सेवन करते है .इसी तरह हम अपना गुजारा करते  है .

श्याम हो गयी थी फिर उन्होंने कहा की आज हम यहाँ रुक सकते है.उन्होंने आदमी से अनुमति ली और वे  वहा रुक गए .फिर आधी रात में गुरु ने शिष्य से कहा की चलो चलते है और उसकी जो भैस है उसे हम लेकर चलते है और कही जंगल में छोड़ते है .लेकिन इस बात का शिष्य को अच्छा नहीं लगा. जिस गुरु से मैंने जिस गुरु से इतना सीखा और ये है की उस गरीब आदमीकी की भैस चुराने की बात करते है.

लेकिन वो अपनी गुरु की बात नहीं टाल सकता था .आखिर वे दोनों जंगल की और चल पड़े और बैस को ऐसी जगह छोड़  दिया जहासे उसे अणि में दिक्कत हो जाये . ये बात शिष्य के मन  मैं बैठ कई और कुछ दिनों के बाद वो काफी बड़ा गुरु बन चूका था .तो उसने सोचा क्यूना उस गलती को सुधार लिया जाय और उस आदमी की मदत की जाए उसकी आर्थिक मदत की जाये जिससे उसे काफी मदत हो जाये और उसकी जिंदगी को थोड़ी सी मदत हो जाये .

और वे उस आदमी के यहाँ चल पड़े उस आदमी की मदत करने के लिए फिर वे वह पहुंच गए जहा पे उन्हें जाना था मतलब उस आदमी के घर . लेकिन वह जाकर उन्होंने देखा की वे घर काफी बदल चूका था .बड़े बड़े पेड़ , सामने गार्डन , और घर तो एकदम बड़ा .उन्होंने सोचा की वो आदमी शायद वह से चला गया होगा और कोई दूसरा आदमी वह आया होगा . फिर वह वापस जाने लगे तभी उन्हें वे आदमी दिखा .

उन्होंने  कहा  की शायद आप मुझे नै जानते मैं आपको सालो पहले मिला हूँ. हां हां मैं जानता हूँ,आप बिना बताये चले गए उसी दिन मेरी भैस भी कही चली गयी और आज तक नहीं  लौटी पता नहीं कहा गयी .फिर मुझे उच्च समझ नहीं आया क्या करू क्या नहीं पर जीने के तो कुछ करना पड़ेगा .

 Turning Point

तो लकडिया बेचने का काम मैंने शुरू किया और उससे  कुछ पैसे इकट्ठा  किये और उससे मैंने खेती के लिया लगाना शुरू किया .आखिर कार मुझे मेरी मेहनत का फल  मिला और  फसल काफी अच्छी हुई .फिर उसे मैंने बेचकर कुछ फलो के बगीचे लगाए .और ये काम काफी अच्छा चल पड़ा और आस पास के सब से बड़ा फल का व्यापारी बन गया .सचमुछ अगर मेरी भैस नहीं चली गयी होती तो ये सब नहीं होता .क्यों की उसी के कारण मैं लाचार था और उसीके  कारण मैं मैं कुछ कर नहीं पाता था.लईकिन उसके जाने के बाद मैंने नए रास्ते निकाले जिससे मैं पैसे कमा सकू .

और आज मैं बहोत बड़ा व्यापारी बन चूका हूँ.शिष्य बोले ये काम आप पहले भी कर सकते थे .
आदमी ने कहा चल सकती थी पर तब मेरी जिंदगी  बिना मेहनत के चल रही थी .मुझे कभी लगा ही नहीं की मेरे अंदर भी कुछ करने की क्षमता है तो कोशिश ही नहीं की मैंने .लेकिन जब मेरी भैस चली गयी तब मुझे  लगा की मैं  कोई भी काम कर सकता हूँ .और अच्छा खासा पैसा कमा सकत हूँ और मेरे परिवार को  अच्छी जिंदगी दे सकता हु .मैंने ठान लिया था की कुछ ना कुछ तो करना है और मैं मेहनत करने लग गया .जो भी करूँगा अपने दम पर करूँगा और आज मैं इस मुकाम  तक पहुंच गया .


End :

दोस्तों गरीब हम नहीं हमारी सोच है. सोचिए कई आपके जिंदगी में भी तो कोई ऐसी भैस नहीं जो आपको अपनी बेहतर जिंदगी जीने से रोक रही हो .अगर ऐसा है तो फिर आप आगे बढ़िये हिम्मत करिये अपनी Comfort Zone से बाहर निकलिए.आज़ाद  होइए, आपके पास खोने के लिया बहोत कम चीजे है .लईकिन आप सफल हो जायेंगे तो पानी के लिए पूरा जहाँ है आपके पास .आज से ही उठो और आगे बढ़ो और अपनी जिंदगी में सफलता पाने के लिए तैयार हो जायो .

दोस्तों कहानी पसंद  आयी तो कमेंट कीजिए और सहरे कीजिए ऐसी और कहानी मैं आपकी लिया लिखता रहूँगा. चलिए फिर मिलते है .


धन्यवाद ....!

Friday, September 21, 2018

September 21, 2018

हमेशा सिखते रहिये चाहे छोटा हो या बड़ा | Motivational Story

 
हमेशा सिखते रहिये चाहे छोटा हो या बड़ा | Motivational Story


एक आदमी बहुत अच्छी पेंटिंग बनाता था . वह आदमी रोज सुबह मार्केट में जाता था और अपनी पेंटिंग ₹500 में बेच कर आता था . उसकी कमाई महीने की 1500 rs. होती थी. ऐसे उसका गुजारा चल रहा था और उसका यह फिक्स था शाम को 1 पेंटिंग बनाएगा और उसको सुबह बेचने चला जायेगा. ऐसे करते हुए काफी साल हो गए. आदमी की उम्र हो गई उम्र कितनी हो गई थी. आदमी से पेंटिंग करना नहीं होता था .उसके हाथ कांपने लग गए थे उसका एक बेटा था . उसने सोचा उसका ही हुनर अपने बेटे को सिखाएं जाए. फिर उसने अपने बेटे को सिखाना शुरू कर दिया.


क्योंकि उसने भी पेंटिंग करना अपने पिता से सीखा था.  उसने अपने बेटे से कहा कि बेटा अब मेरी उम्र हो गई है. अब से पेंटिंग तू करेगा मैं तुझे सिखाऊंगा की पेंटिंग कैसे करते रहते हैं. फिर वह अपने बेटे को सिखाता है. पेंटिंग करना कलर कैसे करते हैं, पेंटिंग को सजाते कैसे हैं और इमेजिन कैसे करते हैं, अट्रैक्टिव कैसे बनाते हैं, पीसी कैसे यूज करते हैं, पेंटिंग को बेचते कैसे हैं .धीरे धीरे बेटा काफी हद तक सीख चुका था और उसने पेंटिंग बनाना सीख लिया था और उसमें एक पेंटिंग बनाई अच्छे से और मार्केट में गया उसको  बेचने के लिए. और सो रुपए में बैठकर वह घर आया घर आया .


पिताजी को बताया पिताजी बहुत खुश  हुए कि मुझे बहुत खुशी हुई कि तूने अपनी पहली पेंटिंग बेचि. लेकिन वह खुश नहीं था उसने अपने पिताजी से कहा कि पिताजी आप अपनी पेंटिंग ₹500 में  बेचते थे लेकिन मेरी पेंटिंग केवल ₹100 में बेची. पिताजी मुझे थोड़ा और सिखाओ आपको जरूर ऐसा कुछ पता है ,जो मुझे पता नहीं तो पिताजी ने उसे और थोड़ा ट्रेन किया कुछ महीने बाद वह एक्सपर्ट हो चुका था थोड़ा और उसने अच्छी पेंटिंग बनाई ,मार्केट में गया और उसे बेच आया और इस बार पेंटिंग ₹200 में बेची.


 वह घर आया कुछ नहीं था उसने पिताजी से वही बोला के पिताजी मैं अभी भी खुश नहीं हूं.क्योंकि मेरे पेंटिंग केवल ₹200 में बेची लेकिन आप अपनी पेंटिंग ₹500 में बेच के आ जाते थे. लेकिन आपको अभी भी कुछ ऐसा पता है जो मुझे पता नहीं पिता ने उसको फिर भी ट्रेन किया फिर से कुछ ऐसा बताया जो उसे मालूम नहीं था. किस तरह से पीसी करते हैं ,किस तरह से कलर करते हैं यह सब बताया.उसको और सिखाया गया और पेंटिंग बनाई, अच्छे से उसको सिखाकर एक अच्छी पेंटिंग बनाई इस बार मार्केट गया और इस बार उसने अपनी पेंटिंग ₹300 में बेची बेटा फिर से घर आया. पिताजी को बताया पिताजी इस बार मैंने पेंटिंग ₹300 में बेचीं बहुत अच्छी बात है पिता जी बड़े खुश हुए हैं कि यह तो बहुत अच्छी बात है तुम तरक्की करते जा रहे हो पर बेटा मायूस था.


  उसने कहां के पिताजी अभी भी मेरी पेंटिंग ₹500 में नहीं बेचि.  ऐसा आपको क्या पता है जो मुझे पता नहीं  तो पिता ने कहा कि बेटा तुम मायूस ना हो. मैं तुम्हें बताऊंगा कि और अच्छे से पेंटिंग कैसे बनाते हैं. अगले दिन हो गया पेंटिंग  बेचकर घर आया तुम पहली बार बहुत ज्यादा खुश था पिताजी ने कहा कि तुम ऐसे खुश कैसे लग रहे हो.  तो बेटे ने कहा कि पिताजी मैंने इस बार पेंटिंग ₹700 में बेची. पिता जी बड़े खुश हुए, मुझे बहुत खुशी हुई कि तेरी पेंटिंग ₹700 में बिकी पिताजी .अब मैं तुझे बताऊंगा कि पेंटिंग को ₹1000 में कैसे  बेचते हैं.  


बेटा बोला बस करो मैं पेंटिंग ₹700 में बैच कर आया हूं आज तक आपने अपनी जिंदगी में ₹500 से ज्यादा पेंटिंग नहीं बेची. आप मुझे सिखाओगे की हजार रुपे में कैसे पेंटिंग बेचते हैं. पिताजी ने कहा कि बेटा अब तेरी पेंटिंग ₹700 से ज्यादा नहीं बिकेगी. क्योंकि अब तेरा सीखना बंद हो गया .क्योंकि जब मैं अपने पिता से सीख रहा था .तुम्हारे दादा से सीख रहा था, वह अपनी पेंटिंग ₹300 में बेच दिया करते थे. तब मैंने भी किसी दिन अपनी पेंटिंग ₹500 में बेची थी. तब मैंने भी अपने पिताजी से यही कहा था पिताजी बस करो अपने अपने जीवन में ₹300 से ज्यादा पेंटिंग नहीं बेची और मैंने अपनी जिंदगी में ₹500 की पेंटिंग बेची और मैं आपसे क्या सिखु. बेटा उस दिन के बाद मैंने सीखना बंद कर दिया और आज तक में भी ₹500 से ज्यादा पेंटिंग नहीं बेच पाया.


क्यूंकि मेरे अंदर अहंकार आ गया था और ये अहंकार ज्ञान का बहोत बड़ा दुश्मन है किसी ज्ञानी के लिए. ये अहंकार किसी जहर से काम नहीं है .जो धीरे धीरे उसे ख़तम कर देता है और उसे रोक देता है .जब हम ये मानने लगते है कि इससे कैसे सिखु मैं तो इससे और अच्छा कर रहा हु .तब हम सीखना बंद कर देते है और जिसका सीखना बंद हो गया उसकी प्रोग्रेस बंद हो गयी .हम सभी इंसान से थोड़ा थोड़ा करके बहोत कुछ सिख सकते है ."क्यूंकि कोई भी इंसान सब नहीं जानता ,लेकिन हर इंसान थोड़ा थोड़ा जरूर जानता  है ".


दोस्तों सीखना सभीको चाहिए चाहे वो कोई भी हो .हमेंने सीखना बंद किया तो हमारा जितना बंद हों गया .इंसान की कितनी भी आयु हो उसे सीखना बंद नहीं करना चाहिए. अगर अपने इस आर्टिकल को पूरा पढ़ा है तो बहोत कॉंग्रट्स की अपनी अपनी लाइफ का बहोत बढ़िया लेसन पढ़ा है .कमेंट करके बता द्जिये की अपने इस आर्टिकल को पूरा पढ़ा है .क्यों की ईएसए मुझे मोटिवेशन मिलता है की मैं  और अच्छीसी पोस्ट और लिखू और आपको कुछ नया बताऊ और मैं आशीष आपके सपनों को हमेशा सपोर्ट करूँगा और लास्ट मैं दोस्तों हमेशा सिखाते रहिये .छोटो से बढ़ो से किसीसे भी और जिंदगी में आगे बढ़ते रहिये .


धन्यवाद ....!